यूपी के इटावा जिले में शनिवार को दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां हाईवे के किनारे एक अज्ञात महिला का जलता शव मिला। यह घटना इटावा जिले के बिजौली गांव के पास की है। यहां महिला का जलता शव देख क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। शव की हालल देख उसे कही मार कर व आग लगाकर हाईवे किनारे फेंकने का अनुमान लगाया जा रहा है।
डेमो पिक
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी।यहां हैरान करने वाली बात यह है कि जिले में एक सप्ताह के भीतर अज्ञात लाश मिलने का यह तीसरा मामला सामने आया है। जिनकी अभी तक शिनाख्त न हो पाने से पुलिस परेशान है।