फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर नहर में फेंका गया युवक का शव, जेब में मिले पर्स से हुई पहचान

Tue, 26 Mar 2019 12:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया के अजीतमल कोतवाली पुलिस और अयाना थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मुरादगंज से अयाना रोड पर स्थित टकपुरा नहर से एक युवक का शव बरामद किया। युवक की पुख्ता तौर पर शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके कपड़ों से मिले आधार कार्ड के आधार पर पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल उसके शव को सुरक्षित रख लिया गया है। 
विज्ञापन

 
सोमवार को दोपहर अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज अयाना रोड पर टकपुर नहर से एक युवक का शव बरामद किया गया। शरीर पर नीली जींस, पीले रंग की बेल्ट, जेब में बीड़ी की बंडल और टीशर्ट है। उसके हाथ में ओम लिखा हुआ कलावा बंधा है। मृतक के कपड़ों की जेब से एक पर्स मिला है, पर्स में एक आधार कार्ड रखा मिला है।
विज्ञापन

आधार कार्ड में धर्मेद्र सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी मनिका लातेहार झारखंड लिखा है। पुलिस ने आसपास के लोगों को शिनाख्त कराई लेकिन कोई पहचान नहीं पाया। मृतक के कपड़ों से बरामद मोबाइल नंबर पापा जी 9793673541, मुकेश जी 9725969918, प्रकाश 9936728388 भी मिला है। पुलिस ने इन नंबरों पर फोन करके शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने शव को सुरक्षित रखवा दिया है। उसके पास से अन्य सामान भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। एसओ अयाना बृजेश भार्गव का कहना है कि देखने में शव तीन दिन पुराना लग रहा है। शव के सिर में चोट के निशान है। शिनाख्त होने पर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल शिनाख्त कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें