कानपुर के सरसौल रेलवे स्टेशन के नजदीक एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को खबर दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने बताया युवक ट्रेक से गुजर रहा था, इसी दौरान वह एक ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की उम्र तकरीबन चौदह-पंद्रह वर्ष बताई जा रही है। लड़के का नाम सोनू बताया गया है। महाराजपुर के धमना इलाके का रहने वाला है। मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई है।