फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: बेकाबू डीसीएम घर में घुसी, तीन लोग घायल

Wed, 08 Apr 2020 04:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
बेकाबू डीसीएम पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले के गोपामऊ कोतवाली टन्डियावां में मंगलवार रात कन्नौज से आलू लेकर महोली जिला सीतापुर जा रही डीसीएम पिसावां रोड न्यू सीएचसी के निकट अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। रोड के किनारे अपने मकान में सो रहे तीन लोग उसके नीचे दबकर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। डीसीएम के कंडक्टर पच्चा पुत्र कल्लू निवासी महोली जिला सीतापुर ने बताया कि कन्नौज से आलू लेकर महोली जा रहा था। स्पीड के कारण अनियंत्रित होकर डीसीएम मोड़ पर पलट गई। डीसीएम का ड्राइवर भाग निकला। पुलिस ने कंडक्टर को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें