फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा डीसीएम पलटी, व्यापारी की मौत, पांच घायल

Fri, 18 Dec 2020 12:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में गोरखपुर से मवेशियों को लेकर जा रही एक डीसीएम चालक को झपकी आ जाने से डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में एक मवेशी व्यापारी की मौत हो गई। पांच व्यापारी घायल हो गए। मवेशी भी जख्मी हुए। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला।  
विज्ञापन


घटना आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की है। आगरा के शमसाबाद से मवेशी व्यापारी मनीष 22 पुत्र मेवाराम, हरीसिंह वीरसिंह, रामलाल, पुत्र गण ज्योति प्रसाद, अशोक कुमार, महेश पुत्र गण रामलाल भैंस खरीद फरोख्त का व्यापार करते हैं।

गोरखपुर से नौ भैंसे और उनके छह पडवे को खरीद कर किराए के डीसीएम से शमसाबाद जा रहे थे। कमलेश डीसीएम चला रहा था जो भाग गया। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना तालग्राम के बेहटा के पास चालक को  झपकी आने से डीसीएम बेकाबू होकर पलट गई।
विज्ञापन


जिससें छह व्यापारी घायल हो गए । चालक डीसीएम छोड़ भाग गया। एनसीसी और यूपीडा गस्ती दल ने एबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां से मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया था। अस्पताल पहुंचते ही  मनीष ने दम तोड़ दिया। सुरक्षा अधिकारी मनोहर लाल  ने बताया मनीष की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें