फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डीसीएम ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, टायर के नीचे आने से मासूम की मौत

Thu, 11 Dec 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर। मंगलपुर चौराहे के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी मासूम उछल कर डीसीएम के पहिये के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। वह अपने माता-पिता के साथ ननिहाल से घर लौट रही थी।
विज्ञापन

औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के सावत कटरा निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी रूबी और बेटी परी (3) के साथ तीन दिन पहले राजपुर थाना क्षेत्र के भाल स्थित ससुराल में शादी-समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार को वह लोग बाइक से घर लौट रहे थे। मंगलपुर चौराहे के पास पहुंचने पर सिकंदरा की ओर से आ रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बेटी परी रूबी की गोद से उछल कर डीसीएम के टायर के नीचे आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
राहगीरों की मदद से वह बेटी को इलाज के लिए सीएचसी हवासपुर ले गए। वहां डॉ. अमित निरंजन ने उसे मृत घोषित कर दिया मगर परिजन जीवित होने की आशंका जाहिर कर मासूम को अकबरपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर मासूम की मां रूबी, पिता जितेंद्र व परिजन रोने लगे। मंगलपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें