इटावा में थाना इकदिल के अंतर्गत पश्चिमी तिराहा NH2 महावीर नगर के सामने मस्जिद के पास एक मिर्च लदी हुई डीसीएम ड्राइवर की आंख लग जाने के कारण डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। ड्राइवर धर्मेंद्र कुशवाहा कंडक्टर रविंद्र कुमार के साथ मिर्च जहानाबाद से लादकर अमृतसर ले जा रहा था।
विज्ञापन
हादसे में ड्राइवर धर्मेंद्र कुशवाह पुत्र सुरेंद्र सिंह की डीसीएम पलटने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच ड्राइवर को डीसीएम से निकाला। पुलिस ड्राइवर को लेकर अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।