फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डीबीएस में रोजगार मेला 21 को, नौकरी के अवसर देंगी 25 से अधिक कंपनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 21 फरवरी को डीबीएस कॉलेज परिसर में रोजगार मेला आयोजित होगा। इसमें 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। मेले की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी ने पहले ही बैठक कर सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित रोजगार मेले में इंडिया थर्मिट, द लैंडमार्क होटल, हिताची, कात्यायनी प्लास्टिक उद्योग समेत कई बड़ी कंपनियां हिस्सा लेंगी। मेले में नॉन-टेक्निकल और टेक्निकल दोनों क्षेत्रों से जुड़े अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। इसमें प्रदेश भर के युवाओं को आमंत्रित किया गया है। मेले में भाग लेने के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास और आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों क्षेत्रों के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित युवाओं को कंपनियों की ओर से 10 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन प्रदान किया जाएगा। सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लेकर आएं। इन दस्तावेजों के आधार पर कंपनियां इंटरव्यू लेकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें