यूपी के उन्नाव जिले में शहर के गद्दियाना निवासी दो मासूम बेटियां शनिवार रात सदर चौकी पहुंच गईं। बेटियों ने पिता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सदर चौकी इंचार्ज ने बच्चियों की शिकायत सुन उनके मामा को चौकी बुलाया और रात में उनके सुपुर्द कर दिया। रविवार सुबह पिता व अन्य परिजनों को चौकी बुलाया गया। जहां बच्चियाें ने बताया कि उनकी मां की बीमारी से मौत हो गई थी।
सदर चौकी इंचार्ज शालिनी सहाय ने बताया बच्चियों को मामा के सुपुर्द किया गया है। पिता को जिम्मेदारी दी गई है कि वह बच्चियों की पढ़ाई के लिए हर माह कम से कम दस हजार रुपये दे। पिता ने बच्चियों की पढ़ाई के लिए खर्च देने पर सहमति जताई है। इसके अलावा चौकी इंचार्ज ने खुद बच्चियों के खर्च का बीड़ा उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बड़ी बेटी की कोचिंग की फीस वह भरेंगी।