फतेहपुर जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र सीओ सिटी कार्यालय के पीछे तांबेश्वर नगर से कक्षा 6 की छात्रा गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे लापता हो गई। परिवार के लोगों ने पूरे दिन खोजबीन की। उसका शाम तक पता नहीं लगा तब रात में पुलिस को सूचना दी।
चौकी पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची है। पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है। सीओ सिटी कार्यालय के पीछे आबकारी विभाग में तैनात सिपाही शिवबरन का घर है। सिपाही ने बताया बेटी अर्निमा उर्फ शिमानी (11) सुबह 10:30 बजे घर पर थी।
छोटा बेटा पड़ोस में ही दुकान में पर बिस्कुट लेने गया था। बेटा घर वापस आया तो बेटी को कमरे से गायब देखा। तभी बेटी खोज की। पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार के घर में सीसीटीवी फुटेज में बेटी घर के पीछे वाली गली में करीब 10:25 में जाती हुई दिखी।