यूपी के कन्नौज जिले में दो माह पूर्व घर से लापता चल रही फौजी की बेटी का मामला तूल पकड़ गया। मामले को लेकर सत्ता पक्ष के एक नेता और पुलिस अफसर के बीच फोन पर करीब आठ मिनट तक तीखी नोकझोंक हुई। नेता ने सीएम और डीजीपी से पुलिस अफसर की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
सौरिख कस्बा में सीएचसी रोड निवासी शिवपाल सिंह आर्मी में सूबेदार के पर असम में तैनात हैं। 25 मई को उनकी 20 वर्षीय बेटी अंकिता घर से लापता हो गई थी। भाई आलोक कुमार ने कबीरपुर निवासी महीम मियां उर्फ अजमत के खिलाफ अंकिता के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
छानबीन में जुटी पुलिस ने इस मामले में महीम समेत अंकिता के अपहरण में शामिल ट्रक चालक अशरफ खां निवासी छिबरामऊ और शानू उर्फ भूरा को जेल भेज चुकी है। बेटी की तलाश न होने पर शुक्रवार और गुरुवार को मां रमा देवी और भाई आलोक शर्मा, मामा लालीजी कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठे गए थे।