फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर बेटी की मौत, मां घायल

Thu, 08 Oct 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के पतरा गांव में बुधवार शाम को कच्ची दीवार ढहने से मां-बेटी मलबे में दब गई। ग्रामीणों ने दोनों को मलबे से निकाल कर सीएचसी गजनेर में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने बेटी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पतरा निवासी राजू सक्सेना ने बताया कि उनके पारिवारिक भाई का घर उसके घर से सटा है। जिसमें सोनी पुत्री स्व. रामबाबू अकेली रहती है। दोनों घरों के बीच पुरानी कच्ची दीवार बनी थी। बुधवार शाम चार बजे के करीब पत्नी पुष्पा (50) दीवार के पास बर्तन धुल रही थी। पास में ही उसकी मां सूरजमुखी (75) निवासी बांध थाना सजेती कानपुर नगर बैठी हुई थीं। तभी कच्ची दीवार भरभरा कर उनके ऊपर गिर गई।
परिजन के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों व ग्रामीणों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाल कर सीएचसी गजनेर में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। जबकि सूरजमुखी का इलाज किया जा रहा है। जानकारी पर तहसीलदार पवन कुमार व पुलिस सीएचसी पहुंची और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहसीलदार ने बताया कि लेखपाल को स्थलीय निरीक्षण के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर परिवार को दैवी आपदा के तहत आर्थिक सहायता दिलवाए जाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें