यूपी के हरदोई जिले में हरियावां थाना के नेदुरा गांव निवासी 14 वर्षीय आयशा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने शुक्रवार को उसके पिता को हिरासत में ले लिया। नेदुरा गांव निवासी आयशा ने पुलिस को एक सप्ताह पहले ही दी गई तहरीर में बताया कि उसके पिता अरुण ने उसकी मां सुमन को कहीं गायब कर दिया है।
शुक्रवार को पुलिस ने अरुण को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। शनिवार को आयशा की मां सुमन थाने पहुंच गई और बेटी की ओर से दर्ज की गई शिकायत को निराधार बताया। बताया कि वह दवा लेने हरदोई गई थी, एक दिन वहीं रुक गई। इस पर बेटी ने पुलिस में शिकायत कर दी।
एसओ फूलचंद्र सरोज ने बताया कि आयशा की शिकायत पर ही उसके पिता अरुण को गिरफ्तार किया गया था। आयशा की मां सकुशल वापस आ गई है। बताया कि आरोपी अरुण के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।