फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डेनियल से मिले अहम सुराग, आंध्रप्रदेश जाएगी एसआईटी

Sun, 08 Feb 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर की नवाकांती सोसाइटी में चल रहे धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़ कर पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को जेल भेजा था। मामले में एसआईटी ने आरोपी डेनियल शरद सिंह को रिमांड पर लेकर अकबरपुर से झांसी तक छानबीन कर साक्ष्य जुटाए हैं। शनिवार को रिमांड पूरी होने पर एसआईटी ने डेनियल को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे वापस जेल भेजा गया है। इधर डेनियल से मिली जानकारी पर एसआईटी ने आंध्रप्रदेश में जांच करने के लिए जाने की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन

धर्मांतरण के मामले में जेल में बंद नवाकांती सोसाइटी के एकाउंटेंट डेनियल शरद सिंह को पुलिस ने 48 घंटे की रिमांड पर लिया था। शुक्रवार को पुलिस उसे संस्था के झांसी स्थित कार्यालय लेकर जांच करने पहुंची थी। साथ ही अकबरपुर व आस-पास के उन लोगों के पास ले गई। जिन्हें प्रशिक्षण के नाम पर सिलाई मशीन व अन्य सामग्री देकर धर्मांतरण कराया गया।
अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि डेनियल शरद सिंह से पूछताछ में पुलिस को रुपयों के लेनदेन व धर्मांतरण से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पूछताछ में डेनियल ने बताया कि विदेश से आने वाली फंडिंग कांतीलाल के पास आती थी। इसके बाद कांतीलाल रुपयों को संस्था के अलग-अलग बैंक खातों में भेजा जाता था। शरद सिंह की ओर से संस्था से लाभ लेने वाले कई लोगों के बारे में जानकारी दी गई है। इसमें कुछ लोग बैंक खाता की जानकारी आने के बाद से पुलिस के पास बयान दर्ज करवा गए थे।
विज्ञापन

इनमें से जिन लोगों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। उन्हें भी थाना बुलाकर बयान दर्ज करवाए जाएंगे। पूछताछ में धर्मांतरण के मामले में संस्था के मछलीपट्टनम आंध्रप्रदेश स्थित कार्यालय के तार भी जुड़े होने के सुबूत मिले हैं। टीम की ओर से आंध्रप्रदेश में भी जांच करवाई जाएगी। शनिवार को रिमांड पूरी होने पर डेनियल का अकबरपुर सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसको वापस जेल भेज दिया गया है।
....................
इस तरह से हुआ था धर्मांतरण मामले का भंडाफोड़
निबौली निवासी रामभरोसे ने अकबरपुर थाना में नौ जनवरी को झांसी के सीपरी बाजार क्षेत्र के रहने वाले डेनियल शरद सिंह, पातेपुर अकबरपुर निवासी हरिओम त्यागी व नेहरूनगर अकबरपुर निवासी सावित्री शर्मा व एक अन्य युवक के खिलाफ लालच देकर धर्मांतरण करवाने व धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में 10 जनवरी को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तभी से पुलिस संस्था की ओर से करवाए गए धर्मांतरण को लेकर छानबीन में जुटी है।
...........................
आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी कन्नौज पुलिस
अकबरपुर में हुए धर्मांतरण गिरोह के भंडाफोड़ से पहले कन्नौज में धर्मांतरण का मामला सामने आया था। मामले में जांच कर रही कन्नौज की एसआईटी को धर्मांतरण के आरोपियों के अकबरपुर की नवाकांती सोसाइटी के कनेक्शन होने के सुराग मिले थे। डेनियल शरद सिंह व उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद कन्नौज एसआईटी ने अकबरपुर में आकर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कन्नौज एसआईटी को डेनियल शरद सिंह व उसके साथियों के लिए पुख्ता सुबूत मिले हैं। कन्नौज एसआईटी कन्नौज में हुए धर्मांतरण के मामले में छानबीन करने के लिए जेल में बंद धर्मांतरण गिरोह के सदस्यों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें