फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों के मंच पर रशियन लड़कियों का डांस और एंबुलेंस में शराब, अखिलेश ने कहा-'निंदनीय और दुखद'

Tue, 26 Dec 2017 11:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
विज्ञापन
डॉक्टरों के मंच पर रशियन लड़कियों का डांस और एंबुलेंस में शराब। मेरठ जिले के इस मामले पर यूपी के पूर्व सीएम और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया है। 
विज्ञापन

  मंगलवार को अखिलेश ने ट्विटर पर मेरठ के मेडिकल कॉलेज की एल्यूमिनी मीट में एंबुलेंस से शराब की बोतलें और रशियन डांसर की मीडिया में आईं तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि - अब समझ में आया कि आज की इस नयी सरकार के दौर में एम्बुलेंस उन लोगों तक क्यों नहीं पहुंच पा रही जिन्हें इसकी सही में जरुरत है. स्वास्थ्य सेवाओं का ऐसा दुरुपयोग निंदनीय भी है और दुखद भी.   ये था मामला
एलएलआरएम मेरठ मेडिकल कॉलेज में सोमवार को रजत जयंती समारोह का आयोजन हुआ था। इस दौरान डॉक्टरों पर रशियन डांसरों के साथ अश्लील नृत्य करने और एंबुलेंस में शराब की पेटियां ढोने का आरोप है। सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो क्लीप भी वायरल हो गई थी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से घटना की जांच के आदेश दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें