फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध का पानी नहर में छोड़ने से बही पुलिया, 1 दर्जन गांवों का संपर्क टूटा, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न्र

Mon, 12 Aug 2019 10:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बाढ़ के पानी से बही पुलिया फसल हुई जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा के पनवाड़ी अर्जुन सहायक परियोजना के तहत लहचूरा बांध से निकाली गई 90 मीटर लंबी नहर में बांध का पानी छोड़ दिए जाने से नहर में बनाई गई एक पुलिया बह गई। जिससे एक दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क कट गया है और दो गांव में पानी भर जाने से सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीण बांध के बढ़ते जलस्तर को लेकर खासे दहशत में है। लहचूरा बांध से कबरई बांध तक 90 किलोमीटर बनाई गई अर्जुन सहायक परियोजना की नहर में कई स्थानों पर पुलियों का निर्माण कराया गया है। ग्राम पहाड़िया के पास पुलिया का घटिया निर्माण होने के कारण सोमवार की सुबह लहचूरा बांध से नहर में पानी छोड़ने केे बाद पुलिया बह गई।

जिससे परापांतर, टिंगरा, रिवई, टोला, दुलारा, पिपरी, बिजरारी, कोनिया, घुटई,ब्यारजो सहित एक दर्जन गांवों का संपर्क कट गया। जिससे लोगों को पनवाड़ी, हरपालपुर आने जाने में कई किमी का लंबा सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पुलिया टूटने से पहाड़िया और ब्यारजो गांव में अशोक कुमार राठौर, रामकुमार, रामसनेही, लालबहादुर, अजय राठौर, अजय यदाव, पन्नालाल राजपूत, गोपाल सक्सेना, कैलाश नारायण सक्सेना, श्याम बिहारी, रामकृपाल के सहित आधा सैकड़ा किसानों के खेतों में पानी भर जाने से 300 बीघा से ज्यादा फसल जलमग्न हो गई। इधर बांध का जलस्तर बढ़ने से किसान दहशत में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें