फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

STF के हत्थे चढ़ा खूंखार डकैत गोप्पा, सिर पर था 1 लाख 5 हजार का इनाम

Sat, 29 Jul 2017 09:30 PM IST
सुधीर अग्रवाल, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
खूंखार डकैत गोप्पा आखिर एसटीएफ के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
खूंखार इनामी डकैत गोप्पा को आखिर गिरफ्तार ही कर लिया गया। यूपी के चित्रकूट में गोप्पा ने आतंक के बल पर गांववालों और पुलिस की नाक में दम कर रखा था। एसटीएफ ने जाल बिछाकर गोप्पा को उस समय दबोच लिया जब वह अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जा रहा था। 
विज्ञापन


चित्रकूट के मऊ थाने से कुछ दूरी पर लालता रोड के पास बोलेरो गाड़ी में बैठकर रामगोपाल भोला उर्फ गोप्पा शनिवार की सुबह अपने परिवार के साथ जा रहा था। सटीक सूचना पर एसटीएफ वहां पर जा पहुंची और डाकू की बोलेरो गाड़ी को चारों ओर से घेर लिया। इस तरह खूंखार डकैत दबोच लिया गया। एसटीएफ ने अभी तक इस संबंध में कोई सूचना प्रेस को नहीं दी है। गोप्पा की गिरफ्तारी से पूरे बुंदेलखंड जिले के डकैतों में दहशत का माहौल व्याप्त है। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें