फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत से भागे डकैत की पुलिस से मुठभेड़, पैर में लगी गोली, सिपाही से छीनी थी पिस्टल

Thu, 26 Dec 2019 08:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में डकैत के पैर में लगी गाेली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के नौबस्ता हंसपुरम स्थित ज्वैलरी शॉप में बुधवार देर शाम डकैती डालने वाले एक शातिर ने पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पकड़े गए उसके दो अन्य साथियों के साथ जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बुधवार शाम आवास विकास हंसपुरम स्थित वैभव लक्ष्मी ज्वैलर्स में जेवरात खरीदने के बहाने चार हथियारबंद डकैतों उन्नाव अजगैन निवासी गोविंद दुबे उर्फ गुंडे, इटावा लखना निवासी राघवेंद्र शुक्ला व जयकुमार शुक्ला व सचेंडी भौंती निवासी अर्जुन ने धावा बोला।

दुकान पर मौजूद मालिक  करन गुप्ता व उनकी मां सरिता गुप्ता ने बदमाशों से मोर्चा लेकर स्थानीय लोगों की मदद से तीन डकैतों को पकड़ लिया था जबकि, अर्जुन लूट के करीब दो लाख के माल समेत फरार हो गया था। थाना प्रभारी आशीष शुक्ला के अनुसार पकड़ा गया गोविंद दुबे हिस्ट्रीशीटर है और वो ही इस वारदात का मास्टरमाइंड भी है।
विज्ञापन


फरार बदमाश अर्जुन और लूट के माल की बरामदगी के लिए पुलिस देर रात गोविंद को साथ लेकर केसा की ओर निकली थी। तभी गोविंद ने लघुशंका की बात बता कर जीप रुकवा ली। फिर अचानक गोविंद ने पास खड़े सिपाही की पिस्टल छीन कर पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने गोविंद का इलाज कराने के बाद गुरुवार को तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें