साढ़े पांच लाख के ईनामी डाकू बबुली कोल गैंग की शुक्रवार दोपहर मानिकपुर के जंगल नागर के पुलिस से मुठभेड़ हो गई। अचानक से जगंल में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु हो गई। पुलिस टीम घेराबंदी कर गैंग के सदस्यों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
इससे पहले भी एसटीएफ और एंटी डकैती टीम की चित्रकूट में सोमवार सुबह मारकुंडी थानाक्षेत्र के करौंहा जंगल में मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से लगभग आधे घंटे तक ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा जंगल गूंज उठा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गैंग सरगना के भतीजे 60 हजार के इनामी डाकू पप्पू कोल को दबोच लिया।
गैंग सरगना समेत अन्य सदस्य भागने में सफल रहे। पुलिस टीम का दावा है कि अन्य डकैतों के घायल होने की संभावना है। पुलिस टीमें अभी भी जंगल में डकैतों की खोजबीन कर रही हैं। पिछले दिनों पुलिस ने गैंग को असलहा सप्लाई करने जा रहे छह लोगों को पुलिस ने पकड़ा था। उनके पास से 9 असलहे और 70 कारतूस बरामद हुए थे।