फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: प्राथमिक विद्यालय में सिलिंडर में लगी आग, कैप बदलने में हुआ हादसा, रसोइया झुलसी

Thu, 16 Feb 2023 07:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में सिलिंडर में आग लग गई। इस हादसे में रसोइया बुरी तरह झुलस गई। उसने बताया कि नए सिलिंडर की कैप बदलने में हादसा हुआ है।
विज्ञापन
हौज में भरे पानी में पड़ा लीकेज सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में लीकेज गैस सिलिंडर में आग लग गई। वहीं पास में मौजूद रसोइया झुलस गई। स्कूल के शिक्षकों ने आग बुझा कर बीएसए व जिलाधिकारी को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

इस पर पहुंचे जिलाधिकारी ने अपनी कार से रसोइया को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे घर जाने दिया। प्राथमिक विद्यालय बिरिया के प्रधानाध्यापक संजीव वर्मा ने बताया कि मिड-डे-मील का खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर खाली हो गया।
इस पर दूसरा सिलिंडर मंगा कर लगाया जा रहा था। पास ही गैस पर खाना बन रहा था। रसोइया रेखा भारती ने नए सिलिंडर पर लगी कैप हटाई तभी सिलिंडर से लीक हो रही गैस ने आग पकड़ ली। इससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के प्रयास में रसोइया झुलस गई।

विज्ञापन

बच्चों को स्कूल से निकाला गया बाहर
आग देख प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में मौजूद बच्चों को बाहर निकाल दिया, साथ ही पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इधर फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक विद्यालय प्रशासन ने सिलिंडर को किसी तरह से रसोई से बाहर निकाल कर परिसर में पानी भरे हौज में डाल दिया।

फायर ब्रिगेड लौटी बैरंग
इससे सिलिंडर की आग बुझ गई। उधर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड को बैरंग वापस होना पड़ा। हालांकि सिलिंडर में लगी आग से कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया। बच्चों को भी समय रहते स्कूल से बाहर निकाल लिया गया था। हादसे की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

रसोइया को उपचार के बाद भेजा घर
जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी पर वह मौके पर पहुंचे थे। रसोइया मामूली रूप से झुलसी है। उसे उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया है। आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। स्कूलों में सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें