इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला उदई निवासी राजवीर (55) शुक्रवार शाम करीब चार बजे साइकिल से सब्जी लेने जा रहे थे। कांधनी गांव में जसवंतनगर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने राजवीर को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। छोटे भाई दिनेश कुमार ने बताया कि राजवीर शहर के एक मैरिज होम में टेंट का काम करते थे। उनके पांच बच्चे हैं। थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।