फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ट्रक की चपेट में आए साइकिल सवार की मौत, अतिक्रमण से जाम पर उठे सवाल

Sat, 08 Aug 2026 06:39 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: प्रतापपुर में सड़क किनारे अतिक्रमण और जाम के बीच साइकिल से निकल रहे व्यक्ति को ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत भौंती प्रतापपुर मार्ग पर शनिवार को सड़क किनारे फैले भीषण अतिक्रमण और अवैध वसूली के चलते एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर जाम और दुकानों के फैलाव के बीच साइकिल से जा रहे एक बुजुर्ग को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया।

विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को पुलिस और 112 पीआरवी की मदद से अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ट्रक की चपेट में आने से हाथ और कमर बुरी तरह कुचली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भौंती प्रतापपुर निवासी लक्ष्मी शंकर त्रिवेदी पुत्र स्वर्गीय राम अवतार त्रिवेदी अपनी साइकिल से किसी काम के लिए निकले थे। जैसे ही वह भौंती प्रतापपुर रोड पर पहुंचे, सड़क पर फैले अवैध कब्जे और जाम के कारण उन्हें निकलने की जगह नहीं मिली।

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में लक्ष्मी शंकर के हाथ और कमर के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

रास्ते में हुई मौत

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस और 112 नंबर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी शंकर को इलाज के लिए अस्पताल के लिए रवाना किया, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

वसूली और जाम का गंभीर आरोप

स्थानीय निवासियों का गंभीर आरोप है कि भौंती प्रतापपुर रोड पर एक नेता की शह पर फुटपाथ पर अवैध दुकानें और हाईटेंशन लाइन के ठीक नीचे पक्के शेड बनवा दिए गए हैं। इन दुकानों से लगभग 3000 रुपये प्रति माह के हिसाब से अवैध वसूली की जाती है।

विज्ञापन

सड़क और फुटपाथ पर पूरी तरह कब्जे के कारण यहां आए दिन घंटों भीषण जाम लगा रहता है, जिसकी वजह से पैदल व साइकिल सवारों का निकलना दूभर हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी अवैध अतिक्रमण और जाम की वजह से आज लक्ष्मी शंकर को अपनी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें