फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सड़क हादसे में बृहस्पतिवार को साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी केश कुमार सोनी उर्फ पुत्तू (45) एक डिग्री कॉलेज के पास पान बेचकर परिजन का पेट पालते थे। बृहस्पतिवार को वह चौराहे की एक दुकान से गुटखा खरीदने गए थे।
विज्ञापन

सामान लेकर साइकिल से लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी गाजीपुर में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केश का पैतृक गांव सुसवन बुजुर्ग है। वह अविवाहित थे और वर्ष 2005 से परिवार के साथ गाजीपुर कस्बे में रह रहे थे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें