फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसजेएमयू में सीवी रमन रिसर्च प्रोजेक्ट्स स्कीम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सीएसजेएमयू में शोध की गुणवत्ता, नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए सीवी रमन रिसर्च प्रोजेक्ट्स स्कीम (सीवीआरपीएस)-2026 शुरू की गई है। योजना के तहत पात्र शिक्षकों को शोध परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से शोध प्रस्ताव आमंत्रित करने की प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू हो चुकी है। यह 21 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

माइनर रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए अधिकतम दो लाख रुपये और मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए अधिकतम पांच लाख रुपये की सहायता मिलेगी। दोनों श्रेणियों में परियोजना की अवधि अधिकतम दो वर्ष निर्धारित की गई है। प्राप्त प्रस्तावों का मूल्यांकन विश्वविद्यालय की विशेषज्ञ समिति करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें