फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पहले हाथ की नस काट..बनाया Video, दोस्त को व्हाट्सएप पर भेजा, फिर ट्रेन से कटकर दी जान, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 15 Jul 2023 09:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: रावतपुर इंस्पेक्टर का कहना है कि घर से निकले हिमांशु ने पनकी रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पनकी पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र  के आनंदनगर में प्रेमिका से नाराज हिमांशु सिंह (22) ने अपने हाथ की नस काट वीडियो बनाया और मित्र को भेजकर घर से लापता हो गया। इसके बाद पनकी क्षेत्र में ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

रावतपुर के आनंदनगर निवासी चंदन सिंह का बेटा हिमांशु सिंह रावतपुर क्रॉसिंग के पास एक गारमेंट शॉप में नौकरी करता था। गुरुवार सुबह हिमांशु ने अपने कमरे में हाथ की नस काट ली। लहूलुहान हालत में घटना का पूरा वीडियो बना अपने दोस्त को व्हाट्सएप पर भेज दिया।
इसके बाद परिजनों को बिना बताए वह घर से लापता हो गया। सुबह उसका दोस्त जब सो कर उठा, तो व्हाट्सएप पर भेजे गए हिमांशु के वीडियो को देख वह आनन-फानन में उसके घर पहुंचा। उसने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन जब कमरे में पहुंचे, तो वह गायब था।

विज्ञापन

पनकी रेलवे ट्रैक पर मिला एक युवक का शव
वहीं फर्श पर खून फैला मिला। जिस पर परिजनों ने रावतपुर थाने जाकर पुलिस को युवक के लापता होने की जानकारी देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। इस बीच शुक्रवार को पनकी रेलवे ट्रैक पर एक युवक के शव मिलने की जानकारी मिली। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है
रावतपुर इंस्पेक्टर का कहना है कि घर से निकले हिमांशु ने पनकी रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पनकी पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। परिजनों के तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें