फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नौ करोड़ से बदलेगा ग्राम पंचायतों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नए वित्तीय सत्र 2025-26 के सातवें माह में 15वें वित्त की पहली किस्त के तौर पर जिले को 8.94 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। यह धनराशि पंचायतों के खातों में भेजी गई है। इस धनराशि से ग्राम पंचायतों में नाली, खड़ंजा, सड़क और अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले को 15 वें वित्त आयोग से वित्तीय वर्ष के सात माह बीत जाने के बाद 8.94 करोड़ की धनराशि मिली है। इस धनराशि से 469 ग्राम पंचायतों में भेजा जाएगा। इस धनराशि से सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य कराया जाएगा। क्षेत्र पंचायतों में स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे। मिली राशि का 80 प्रतिशत हिस्सा ग्राम पंचायत और 20 प्रतिशत क्षेत्र पंचायतों में खर्च की जाएगी। ग्राम पंचायतों को मिली धनराशि से ग्राम पंचायतों में नाली, खड़ंजा, सीमेंट सड़क, गोवंश संरक्षण, सामुदायिक शौचालय, अपशिष्ट प्रबंधन समेत अन्य कार्यों पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें