फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में दौड़ा हाईटेंशन लाइन करंट, टीवी बंद करते समय युवक की मौत, छह झुलसे

Thu, 12 Jan 2017 12:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर के ऊपर से निकली एचटी लाइन के टूट कर एलटी लाइन पर गिरने से घराें में हाईटेंशन करंट दौड़ गया। इससे धमाके के साथ उपकरण फुं कने लगे। इसी दौरान टीवी का स्विच बंद करते समय एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे मेडिकल कालेज उरई लाए जहां देर रात उसकी मौत हो गई। हादसे में छह अन्य लोग भी झुलस गए जिन्हें मेडिकल कालेज उरई में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के गांव सुरहती में मंगलवार को देर रात करीब 10 बजे गांव के बाहर लगेे ट्रांसफार्मर के ऊपर से निकली एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे पूरे गांव के घरों में हाईटेंशन करंट दौड़ने लगा। घराें में उपकरण आवाज के साथ फुं कने लगे। इसी दौरान घर में टीवी देख रहे दिलीप कुमार (20) पुत्र सुरेश कुमार ने अपनी टीवी बंद करनी चाही। तभी वह एचटी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। इसके अलावा गांव के ही सुजान सिंह, शिवनंदन, ज्ञान सिंह, धन सिंह, धर्मराज व मुन्नी देवी भी करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। हादसे से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर एंबुलेंस गांव पहुंची और झुलसे लोगाें को मेडिकल कालेज उरई लाए। यहां पर गंभीर रूप से झुलसे दिलीप की मौत हो गई। अन्य झुलसे लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दिलीप के शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से ग्रामीणाें में खासा आक्र ोश है। लोगों का कहना है कि पूरे गांव में जर्जर तार लगे हैं। इससे पहले वह कई मर्तबा विभागीय लोगाें से तार बदलवाने की मांग कर चुके हैं। अब तक विभागीय लोगों ने सुनवाई नहीं की और यह हादसा हो गया। लोगों ने एक बार फिर से विभाग से जर्जर तार बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें