फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेज रफ्तार पर लगे लगाम, जलभराव से मिले मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राजीव पेट्रोल पंप से डॉल्फिन चौराहे तक तेज रफ्तार वाहनों से हादसों का खतरा बना रहता है। इससे बचाव और बारिश में जलभराव रोकने के लिए तिलकनगर नागरिक संगठन ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई। रविवार सुबह सागर विला में हुई बैठक में क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

संगठन के चेयरमैन विमल झाझरिया ने कहा कि सागर विला की ओर आने वाली सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। अध्यक्ष सोम गोयनका ने कहा कि सड़कों और नालियों का निर्माण इस तरह कराया जाए कि बारिश का पानी न भरे। जलभराव से दोपहिया वाहन चालकों के चोटिल होने और वाहन खराब होने की आशंका रहती है।
सचिव आरके सफ्फड़ ने कहा कि तिलकनगर की बेहतर छवि के लिए साफ-सफाई और व्यवस्थित विकास जरूरी है। उन्होंने क्षेत्र की सड़कों पर आकर्षक लाइटें लगाकर सुंदरीकरण कराने की मांग की। टीकम चंद्र सेठिया ने बताया कि संगठन की ओर से 10 नवंबर को मिडटाउन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक में अतुल कनोडिया, ओम प्रकाश अग्रवाल, नवीन खन्ना, श्रीचंद्र मिश्रा, राजेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें