फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंकाने वाले कारनामें: तीसरी हिंदू युवती से भी शादी की फिराक में था शातिर इरशाद, मोबाइल पर मिली चैट

Sat, 04 Jul 2026 05:16 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

हिंदू युवतियों से शादी करने के मामले में शुक्रवार को पहली पत्नी के बयान होंगे। दूसरी पत्नी से भी पूछताछ होगी।
विज्ञापन
आरोपी विशाल उर्फ इरशाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनकी में दो हिंदू युवतियों से शादी करके उन पर धर्मांतरण का दबाव बनाने वाले इरशाद की नजर एक और हिंदू युवती पर थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इरशाद के मोबाइल से तीसरी युवती की चैट मिली है। पुलिस तीसरी युवती का भी पता लगाने में जुट गई है। फिलहाल गुरुवार को पुलिस ने इरशाद को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को शिकायतकर्ता पहली पत्नी के कलमबंद बयान कराए जाएंगे। इसके बाद उन्नाव टीम भेजकर दूसरी पत्नी और उसके परिजन से भी पूछताछ की जाएगी। बता दें कि पनकी क्षेत्र में बुधवार को खुद का नाम विशाल बताकर दो हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने के आरोपी इरशाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मूलरूप से हरदोई निवासी पहली पत्नी ने आरोप लगाया था कि आगरा निवासी इरशाद ने विशाल नाम रख कर सोशल मीडिया के जरिये उससे दोस्ती की।

इसके बाद उसे प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी कर ली। कोर्ट में लिखा-पढ़ी के दौरान युवती को विशाल के इरशाद होने का पता चला लेकिन वह अपने घर से भागकर आई थी इसलिए उस वक्त खामोश रही। शादी के बाद से ही धर्मांतरण कराने के लिए इरशाद की बर्बरता शुरू हो गई। वह बेवजह उसे पीटने लगा। इतना ही नहीं बच्चे का खतना कराने का दबाव बनाया।

हाल ही में वह उन्नाव की एक दूसरी हिंदू युवती को अपनी पत्नी बनाकर घर ले आया। पहली पत्नी के मुताबिक उसे लगा कि अब वह किसी और की जिंदगी बर्बाद न होने देगी और पुलिस से शिकायत कर दी। मामला दर्ज होने के बाद ही दूसरी युवती के परिजन उसे उन्नाव ले गए।

इधर, इरशाद को जेल भेजते वक्त जब पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लेकर उसे खंगाला तो उसमें तीसरी युवती से उसकी ढेर सारी चैट मिली हैं। पुलिस को आशंका है कि इरशाद किसी तीसरी युवती को भी अपने प्रेमजाल में फंसा रहा था। पनकी इंस्पेक्टर के मुताबिक इसमें कोई दो राय नहीं है कि पहली पत्नी अपने बयान में इरशाद की बर्बरता ही बयां करेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा केस को और मजबूत करने के लिए न सिर्फ तीसरी युवती का पता किया जाएगा बल्कि उन्नाव टीम भेजकर पता किया जाएगा कि दूसरी पत्नी को उसने कब और कैसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर कहां शादी की। पुलिस के अनुसार इरशाद के साथियों का भी पता किया जा रहा है, हो सकता है कि युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका जबरन धर्मांतरण कराने का कोई गिरोह सक्रिय हो।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें