फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अशोकनगर में सीयूजीएल ने तोड़ा डॉट नाला, बेनाझाबर में सातों परिवार ने खाली किए मकान, बचा निर्माण गिराया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अशोकनगर में सीयूजीएल ने गैस पाइप लाइन डालने में डॉट नाला तोड़ दिया। नगर निगम ने मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। सीयूजीएल को नोटिस देने की तैयारी है। वहीं बेनाझाबर लेबर कॉलोनी में डॉट नाले पर अवैध निर्माण किए सात परिवारों ने अपने घर खाली कर दिए हैं। मंगलवार से नगर निगम यहां धंसे डॉट नाले की मरम्मत करा सकता है।
विज्ञापन

अशोकनगर में डॉ. अनूप अवस्थी की क्लीनिक के बाहर पिछले सप्ताह धंसे डॉट नाले की मरम्मत के लिए जब नगर निगम ने खोदाई कराई तो सोमवार को पता चला कि सीयूजीएल ने डॉट नाले को क्रॉस करते हुए अपनी गैस लाइन डाल दी। इससे डॉट नाला क्षतिग्रस्त हो गया ओर सड़क धंस गई। उधर नगर निगम से नोटिस मिलने के बाद बेनाझाबर में डॉट नाले पर अवैध रूप से रहने वाले सात परिवारों ने खुद ही अपने निर्माण तोड़ दिए हैं। एक दुकान का शटर उखाड़ दिया। यह वहीं दुकान है, जहां डॉट नाला धंसा था। अब जिन लोगों को नोटिस दी गई थी, उनके कुछ कमरे, दीवारें बनी हुई हैं। नगर निगम जोन-4 की सहायक अभियंता मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि अशोकनगर के मामले में सीयूजीएल को नोटिस दी जाएगी। बेनाझावर में मंगलवार तक जितने निर्माण हट जाएंगे, उसके बाद जो भी बचेगा, उसकी जानकारी अधिकारियों को दी जाएगी। आदेश मिलते ही जेसीबी से बाकी निर्माण हटा कर डॉट नाले का मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।



मोहल्ले वालों ने नहीं बताए सही नाम
नगर निगम अधिकारियों के अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्रीय लोगों ने ही नामों की जानकारी दी, जिसके बाद नोटिस जारी हुए। डॉट नाले के सभी निर्माण अवैध हैं जिस वजह से इनके कागज नहीं होते और नाम की सहीं जानकारी नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन



अस्सी फिट रोड पर नहीं मिला लीकेज

अस्सी फिट रोड पर धंसे डॉट नाले की खोदाई के बाद भी यह पता नहीं चल सका है कि आखिर पानी कहा से आ रहा है। अब यहां काम बंद कर जलकल अधिकारियों से बात की जा रही है। नाले में आने वाले घरों से आए चैंबरों की जांच की जाएगी।



बाकरगंज चौराहा पर लगातार आ रहा पानी

बाकरगंज चौराहा पर जेपी पैलेस के बाहर धंसी सड़क और डॉट नाले में अभी भी पानी आ रहा है। यहां दस-दस हार्सपावर की मोटरें लगा कर लगातार पानी निकाला जा रहा है। जोन-3 के अधिशासी अभियंता आरके तिवारी ने बताया कि जितना पानी निकाला जा रहा, उससे ज्यादा आ रहा है। इस वजह से खोदाई के बाद भी मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है। अभी यह नहीं पता चल रहा कि पानी किस लाइन से आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें