फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीटीआई नहर ने लांघी सीमा... कई घरों की गृहस्थी डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उठो...उठो, घर में पानी भर रहा है। जल्दी से बच्चों को जगाओ। सामान डूब रहा है, उसे उठाकर ऊपर रखो। देखो, किचेन में पानी भर गया। सब सामान खराब हो गया...। कुछ ऐसी ही आपाधापी शुक्रवार देर रात संजयनगर, शिवनगर, रामआसरेनगर और धर्मेंद्रनगर इलाके के कई घरों में रही। यहां सीटीआई नहर के उफनाने से पानी घरों में तेजी से भर गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, गृहस्थी का सामान पानी में डूब गया था। वहीं, रसोई में बर्तन पानी में उतरा रहे थे।
विज्ञापन


अक्सर सूखी रहने वाली सीटीआई नहर में रात के समय पानी छोड़े जाने से जलस्तर तेजी से बढ़ गया। लोगाें का आरोप है कि जब पिछली बार नहर की सफाई हुई थी, तब सिल्ट नहीं उठाई गई थी, जो बारिश में बहकर नहर में फिर चली गई। इससे गहराई कम हो गई है। नहर में जब भी पानी छोड़ा जाता है, जलस्तर बढ़ जाता है और पानी पटरियों को लांघकर घरों में भर जाता है। पिछले सप्ताह रतनलालनगर में गुरुद्वारा के पास कटाव होने से इलाके में पानी भर गया था।

क्षेत्रीय शिवमंगल ने बताया कि पानी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। पानी को घर में भरने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन कोशिश नाकाम रही। सुबह जब पानी का स्तर कुछ कम हुआ तो परिवार के साथ मिलकर पानी बाहर निकाला। वहीं, गेस्ट हाउस में काम करने वाले मनीष ने बताया कि नहर की सफाई सही से नहीं हुई है। नहर के किनारे जगह-जगह पटरी कटी है। इसकी वजह से पानी का बहाव शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

हर में ज्यादा पानी छोड़ दिया गया था। इससे जलस्तर कुछ ज्यादा हो गया। बाद में उसे कम करवा दिया गया है। जहां पर पटरियों में कटान है, वहां पर ठीक कराया जाएगा। -मनोज सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें