फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसके, अनप्रिडिक्टेबल डॉट्स और इलेवन कैपटीन ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केएसपीएल क्रिकेट लीग में शनिवार को हुए मैच में अनप्रिडिक्टेबल डॉट्स ने कानपुर पैंथर्स को 45 रन से, सीएसके इलेवन ने द लीजेंड्स किंग्स को छह विकेट से और इलेवन कैपटीन ने विक्ट्री वॉरियर्स को नौ विकेट से हराया। तीनों मैच अलग-अलग मैदान पर खेले गए।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित राष्ट्रीय मैदान पर खेले गए पहले मैच में अनप्रिडिक्टेबल डॉट्स ने 23 ओवर में 148 रन बनाए। सिमर सिंह ने 36, अरुणेंद्र ने 25 और डॉ. तरुण गोयल ने 21 रन जोड़े। गेंदबाजी में आशू ठाकुर ने चार और कासिफ ने तीन विकेट लिए। वहीं कानपुर पैंथर्स की टीम 15.1 ओवर में 103 रन पर सिमट गई।

टीम से पारस ने 39 और कासिफ ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में नीरज शाक्य ने दो विकेट लिए। कासिफ पठान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ट्रांस गंगा सिटी स्थित केसीजी क्रिकेट मैदान पर हुए दूसरे मैच में द लीजेंड्स किंग्स की टीम 17.3 ओवर में 62 रन बनाए। टीम से अंकुर श्रीवास्तव ने 20 और चरणप्रीत ने 19 रन जोड़े।
विज्ञापन


गेंदबाजी में राज सचान और बलसुनीत राव ने तीन-तीन तथा नीरज तिवारी ने दो विकेट लिए। वहीं सीएसके इलेवन ने 10.3 ओवर में चार विकेट पर 66 रन बनाकर मैच जीत लिया। मोहिब अंसारी ने 25 और दीपक कुमार ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में मनोज ने दो विकेट लिए। बलसुनीत राव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

मंटोरा क्रिकेट मैदान पर खेले गए तीसरे मैच में विक्ट्री वॉरियर्स ने 23.2 ओवर में 131 रन बनाए। टीम से ईशू ने 46 और योगेश ने 33 रन जोड़े। गेंदबाजी में शुभम कुमार ने तीन विकेट लिए। वहीं इलेवन कैपटीन ने 12.2 ओवर में एक विकेट पर 132 रन बनाकर नौ विकेट से जीत दर्ज की। टीम से शुभम कुमार ने 54 और अनंत पांडेय ने 51 की पारियां खेलीं। शुभम कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें