फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसजेएमयू की सेंट्रल लाइब्रेरी बनेगी और आधुनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की गणेश शंकर सेंट्रल लाइब्रेरी तकनीकी रूप से मजबूत और आधुनिक बनेगी। यहां वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा होगी, जबकि लाइब्रेरी को नए सिरे से डिजिटल किया जाएगा। इसके लिए गोल्डी मसाले और गणेश शंकर सेंट्रल लाइब्रेरी के पदाधिकारियों बीच एमओयू साइन हुआ है।
विज्ञापन

यह पहल गोल्डी मसाले के संस्थापक स्वर्गीय लाला रामचंद्र गुप्ता की स्मृति को समर्पित की गई। गोल्डी मसाले के संस्थापक एवं चेयरमैन सुरेंद्र गुप्ता ने शिक्षा, डिजिटल पहुंच और गुणवत्तापूर्ण ज्ञान संसाधनों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई। विश्वविद्यालय को 50 उपयोगकर्ताओं की क्षमता वाली आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी, वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा, कंप्यूटर, टेबल, कुर्सियां और अन्य तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए गए। इस केंद्र से
विज्ञापन

राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त डिजिटल लाइब्रेरी की अवधारणा को भी जोड़ा गया है, जिससे भारतीय साहित्य, संस्कृति और ज्ञान परंपरा नई पीढ़ी तक पहुंच सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें