फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीन से पांच किमी की दूरी पर परीक्षा केंद्र बनाएगा सीएसजेएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से संबद्ध काॅलेजों के छात्रों की सहूलियत के लिए इस बार परीक्षा केंद्र तीन से पांच किलोमीटर की दूरी पर ही बनाए जाएंगे। इसी वजह से किन्हीं कारणों से लिस्ट से बाहर चल रहे 78 कॉलेजों को एक बार फिर केंद्र बनने का सशर्त प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन


पिछले साल 78 केंद्रों को परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर कर दिया गया था। केंद्रों की कमी के कारण कई सेंटर दूर-दूर बनाए गए थे। इससे महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के लिए 20 से 30 किमी तक सफर करना पड़ा।

विद्यार्थियों और महाविद्यालयों की शिकायतों को देखते हुए इस साल परीक्षा केंद्रों की नई सूची बनाई जा रही है। परीक्षा समिति ने पूर्व में बाहर किए गए केंद्रों को दोबारा सूची में शामिल करने के लिए कई शर्तें निर्धारित की हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी ने कहा कि पिछले सेमेस्टर में 78 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर कर दिया गया था। ऐसे महाविद्यालय अगर सूची में दोबारा शामिल हो जाते हैं तो परीक्षार्थियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें