फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ‘पढ़े विवि-बढ़े विवि, पढ़े महाविद्यालय-बढ़े महाविद्यालय’ से छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित करेगा सीएसजेएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मोबाइल की दुनिया में समय बिता रहे बच्चों को किताबों की ओर वापस लाने के लिए छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में सात मार्च को ‘पढ़े विवि-बढ़े विवि, पढ़े महाविद्यालय-बढ़े महाविद्यालय’ कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


इसके तहत विवि और महाविद्यालयों के सभी विभागों के छात्रों और शिक्षकों को 11 से 12 बजे तक अपने पसंदीदा विषय की किताब पढ़नी होगी। सभी विभागों को इसकी जियो टैग फोटो गूगल फार्म पर अपलोड करनी होगी। इसकी रिपोर्ट राजभवन भेजी जाएगी। यह कार्यक्रम सीएसए, एचबीटीयू सहित अन्य संस्थानों में भी होगा।

छात्रों के बीच सामूहिक पठन संस्कृति विकसित करने, उनमें संवाद कौशल, विचारशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर ‘पढ़े विवि-बढ़े विवि, पढ़े महाविद्यालय-बढ़े महाविद्यालय’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं। सभी छात्र अपने-अपने विभागों में अपनी रुचि की किताब ला सकते हैं। इसके साथ किताबों को लाइब्रेरी से भी इश्यू कराया जा सकता है। किताबों को पढ़ने के साथ साथ इस पर चर्चा भी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इससे छात्रों की विचारशीलता और कौशल को बढ़ावा मिलेगा। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि विवि और महाविद्यालयों के सभी छात्र व शिक्षक इसमें शामिल होंगे। इससे निश्चित ही छात्रों के बीच पढ़ने की रुचि विकसित होगी, जो उनके भविष्य के लिए हितकर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें