कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि (सीएसजेएमयू) के छात्र अब नेपाल के विश्वविद्यालयों के साथ साहित्य, विज्ञान, तकनीकी और एआई पर मिलकर काम करेंगे। यह निर्णय काठमांडो में आयोजित इंडो-नेपाल एजुकेशनल समिट-2026 में लिया गया। इसमें त्रिभुवन विश्वविद्यालय, लिंकन एकेडमी मैक्सवे इंटरनेशनल और संवृद्धि एजुकेशनल कंसल्टेंसी प्रालि के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
सीएसजेएमयू की ओर से सीडीसी निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी की अगुवाई में 23 प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रो. एन मिश्रा, प्रो. जया मिश्रा, प्रो. मीत कमल द्विवेदी, डॉ. श्याम मिश्रा और डॉ. मिथलेश गंगवार ने अपने-अपने विषयों पर जानकारी साझा की। इसके अलावा प्रो. केएन मिश्रा, डॉ. विजय मिश्रा, डॉ. उमेश चंद्र, प्रो. राजीव कुमार, डॉ. चंद्र सौरभ, डॉ. अभिषेक द्विवेदी और डॉ. रचना सिंह भी मौजूद रहे। समिट में उच्च शिक्षा, अनुसंधान और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा की गई।