कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में सोमवार से कोविड-19 व इम्युनिटी की भी पढ़ाई शुरू हो गई । विवि की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने विषय के संबंध में अपना पहला लेक्चर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
इसी तरह रोजाना अलग-अलग शिक्षकों के वीडियो अपलोड किए जाएंगे। जिसमें इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर योग तक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने अनूठी पहल की है। कोरोना को पढ़ाने के साथ साथ इसके बारे में जानकारी देनेेेे के लेक्चर का वीडियो बनाकर विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया है।
उन्होंने बताया कि यह वायरस एक बहुत ही सूक्ष्म है जो लिपिड और प्रोटीन से बना है। यह मनुष्य में तेज बुखार, खांसी, सांस लेने में कठिनाई उत्पन्न करता है। इस समय इसका कोई इलाज नहीं है और कोई वैक्सीन भी उपलब्ध नहीं है। वर्तमान में हमें वैक्सीन बनाने की जरूरत है।
जब तक वैक्सीन नहीं बनती है तब तक हम अपनी नियमित जीवन शैली, योगा, ध्यान एवं पूर्ण निद्रा से अपने को संतुलित रखना होगा। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए शुद्ध एवं शाकाहारी भोजन करना चाहिए। बादाम, सेब, लहसुन, पालक, दही, काजू, तरबूज, हल्दी, संतरे का सेवन करें। सह मीडिया प्रभारी डॉ. विवेक सचान ने बताया कि अगले क्रम में डॉ. प्रवीन कटियार व योग प्रशिक्षक सोमाली धनवानी का वीडियो अपलोड किया जाएगा।