फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परीक्षा में फेल छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अब दे सकेंगे एक विषय के दो बैक पेपर

Mon, 18 Jun 2018 11:24 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर और इससे संबद्ध कॉलेजों के फेल होने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। छात्र एक विषय के दो पेपरों में बैक परीक्षा दे सकते हैं। यह व्यवस्था इसी बार के लिए है। वैसे एक ही बैक पेपर देने की व्यवस्था है। वहीं चैलेंज मूल्यांकन की फीस भी प्रति विषय तीन हजार से घटाकर दो हजार कर दी गई है। यह कटौती भी एक साल के लिए ही की गई है। ये अहम फैसले सोमवार को कुलपति की अध्यक्षता में हुई परीक्षा निवारण समिति की बैठक में लिए गए।
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पहले सैकड़ों छात्रों ने यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन कर जानबूझकर फेल करने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। साथ ही चैलेंज मूल्यांकन के नियमों में बदलाव की मांग की थी। इसी सिलसिले में सेंटर फॉर एकेडमिक भवन में बैठक हुई। इसमें कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि सत्र 2017-18 में बीएससी, एमएससी और बीए में अपेक्षाकृत ज्यादा बच्चे फेल हुए हैं। छात्रों के हित को देखते हुए यह सुविधा दी गई है। बैक पेपर अगस्त में होंगे। वहीं, समिति ने शिकायती छात्र-छात्राओं की दो सैंपल कापियों का मूल्यांकन बाहरी विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से करवाया। इसमें उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में अंतर नहीं पाया गया है। 

वहीं, बैठक से पहले भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी, विधायक नीलिमा कटियार, एमएलसी अरुण पाठक ने वीसी से मुलाकात की। एमएलसी ने दोबारा मूल्यांकन में 15 फीसदी अंक बढ़ने पर ही प्राप्तांक में जोड़ने के नियम में बदलाव की मांग की। वहीं सुरेंद्र मैथानी ने पं. दीनदयाल तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और उनके पिता की उपाधि को अतिशीघ्र विश्वविद्यालय के संग्रहालय में लाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें