फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू : छात्रों के साथ अब शिक्षकों पर भी रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि अब छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों पर भी नजर रखेगा। विवि में आने वाले शिक्षक समय से संस्थान आ रहे हैं या नहीं या फिर कितनी कक्षाएं ले रहे हैं इसकी निगरानी होगी। इसके लिए विवि ने विभाग वार निगरानी कमेटियां तैयार की हैं। यह जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में बढ़ती छात्र संख्या की वजह से इसके समय में बदलाव किया गया है। अब विवि का संचालन सुबह आठ बजे से होगा। प्रशासन ने इस बार कक्षाओं के नियमित संचालन पर भी जोर दिया है। इससे छात्रों के साथ-साथ लापरवाही करने वाले शिक्षकों पर भी कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की है।

इसके लिए सभी विभाग में निगरानी टीमें बनाई गई हैं। यह नियमित कक्षा संचालन की निगरानी करेंगी। अगर कोई शिक्षक समय से कक्षा में नहीं पहुंचता है तो इसकी सूचना सीधे डीन एकेडमिक और कुलपति कार्यालय को दी जाएगी।
विज्ञापन


इस टीम में संबंधित विभागाध्यक्ष के अलावा दूसरे विभाग के दो शिक्षकों को शामिल किया गया है। इसमें छात्रों का फीड बैक भी महत्वपूर्ण होगा। लगातार कक्षा से लापता रहने वाले, समय पर कोर्स पूरा न करने वाले शिक्षकों पर निश्चित ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें