फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSJMU: छात्रों और कर्मचारियों ने प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा निकालकर कुलपति का पुतला फूंका

Thu, 17 Nov 2022 06:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
छात्रों और कर्मचारियों ने कुलपति का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की याचिका हाईकोर्ट में खारिज होने के बाद विवि के छात्रों और कर्मचारियों ने कुलपति पर सीधे निशाना तान दिया है। विवि में बुधवार को कुलपति के दो पुतले फूंके गए। प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन


नारेबाजी कर उन्हें पदमुक्त करने की मांग राज्यपाल से की। प्रो. पाठक को मंगलवार को हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद एसटीएफ ने कार्रवाई तेज कर दी है। समाजवादी छात्र सभा के कानपुर विवि के अध्यक्ष आशीष यादव ईशू की अगुवाई में बुधवार को छात्रों ने विवि के मुख्य द्वार के बाहर कुलपति का पुतला फूंका। सीएसजेएमयू कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्यों ने विवि के प्रशासनिक भवन से कुलपति का पुतला लेकर प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा निकाली। फिर चौराहे पर पुतले को आग लगा दी। कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत पद से हटाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें