छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों से पीएचडी करने को लेकर छात्रों में ज्यादा रुचि नहीं दिखी। कई साल बाद आयोजित हो रही परीक्षा के लिए महज 5500 आवेदन हुए हैं, जबकि 28 विषयों में प्रवेश परीक्षा होगी। विशेषज्ञों के मुताबिक आवेदन संख्या बेहद कम है, जबकि विवि प्रशासन ने आवेदनों की संख्या बढ़ाने के लिए तीन बार तिथि में परिवर्तन किया।
यह प्रवेश परीक्षा फरवरी में ही होनी थी, मगर कम आवेदन और अन्य कारणों के चलते तिथि में परिवर्तन किया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन ने 28 विषयों में न तो सीटों की संख्या घोषित की है और न ही रिसर्च गाइड की संख्या। ऐसे में कई अभ्यर्थियों ने दुविधा में आवेदन नहीं किए हैं।
इन विषयों में ले सकेंगे पीएचडी दाखिला
उनके मुताबिक अगर किसी विषय में 5 या 10 सीटें ही हुईं तो आवेदन से अधिक लाभ नहीं होगा। उधर विश्वविद्यालय प्रशासन अब इन्हीं 5500 छात्रों के लिए 15 मई को प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। इसके लिए शहर में करीब दस केंद्र बनाए गए हैं।
इसमें चार केंद्र विवि कैम्पस के बाहर होंगे और छह केंद्र परिसर में ही बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट www.kanpuruniversity.org पर दिए पीएचडी के लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 11.30 बजे तक होगी। विवि प्रशासन इस परीक्षा का परिणाम 30 मई तक जारी कर देगा।
इन विषयों से कर सकेंगे पीएचडी
एडल्ट एजुकेशन, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, हार्टिकल्चर, डिफेंस एंड स्ट्रेटिजिक स्टडीज, ड्राइंग एंड पेंटिंग, इकोनॉमिक्स, एजुकेशन, इंग्लिश लिट्रेचर, जियोग्राफी, हिन्दी साहित्य, इतिहास, गृह विज्ञान, संगीत, फिलोस्पी, राजनीति विज्ञान, साइकोलॉजी, संस्कृत, समाज शास्त्र, उर्दू, बिजनेस मैनेजमेंट, कॉमर्स, लाइफ साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, गणित, फिजिक्स, जुलोजी।