फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसजेएमयू ने गुरु काशी विश्वविद्यालय को 115 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स की क्रिकेट प्रतियोगिता में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने जीत के साथ आगाज किया। पहले मुकाबले में सीएसजेएमयू ने गुरु काशी विश्वविद्यालय पंजाब को 115 रन से करारी शिकस्त दी। सीएसजेएमयू के कप्तान उत्कर्ष यादव ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। शौर्यदीप पांडेय ने गेंदबाजी में पांच विकेट झटके।
विज्ञापन



लखनऊ विश्वविद्यालय के मैदान पर खेले गए मुकाबले में सीएसजेएमयू ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 220 रन बनाए। कप्तान उत्कर्ष यादव ने 49 गेंदों पर आठ चौके और चार छक्कों की मदद से 86 रन बनाए। शशांक सिंह ने 27 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 46 रन की पारी खेली। शाहिद फारुक ने तीन और प्रीत चहल ने दो विकेट हासिल किए। गुरु काशी विश्वविद्यालय, पंजाब की पूरी टीम सीएसजेएमयू के गेंदबाजों के सामने 18.3 ओवर में 105 रन पर सिमट गई। शाहिद फारुक ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। रिषभ यादव ने दो, देवांश और अनमोल पांडेय ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें