फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खो-खो में सीएसजेएमयू ने कालीकट विवि को 36-26 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में ऑल इंडिया पुरुष खो-खो चैंपियनशिप 2025–26 का रविवार को शुभारंभ हुआ। यह पांच दिवसीय प्रतियोगिता 12 से 16 अप्रैल तक विश्वविद्यालय परिसर में होगी। पहले दिन आठ प्रमुख विश्वविद्यालयों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मेजबान सीएसजेएमयू ने कालीकट विश्वविद्यालय केरल को 36–26 से हराकर जीत दर्ज की। सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने विद्यासागर विश्वविद्यालय को 29–22 से पराजित किया। मुंबई विश्वविद्यालय ने दावणगेरे विश्वविद्यालय कर्नाटक को 44–31 से मात दी। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय को 29–22 से हराया।
बाबासाहेब आंबेडकर विश्वविद्यालय ने कल्याण विश्वविद्यालय को 38–22 से और सिरसा के चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय ने बंगलूरू नॉर्थ विश्वविद्यालय को 34–31 से जीत दिलाई। दिल्ली विश्वविद्यालय ने सिदो-कान्हू बिरसा विश्वविद्यालय को 48–38 से हराया। दिन के अंतिम मुकाबले में स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय नांदेड़ ने मंगलौर विश्वविद्यालय को 47–32 से मात दी। चैंपियनशिप का शुभारंभ रविवार को विश्वविद्यालय परिसर में हुआ। इस तीन दिवसीय आयोजन में देश भर से टीमें हिस्सा ले रही हैं। शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष श्रवण कुमार उपस्थित रहे। खेल सचिव निमिषा कुशवाहा और प्रभाकर पाण्डेय भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें