फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑल इंडिया खो-खो चैंपियन बना सीएसजेएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में चल रही ऑल इंडिया पुरुष खो-खो अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में सीएसजेएमयू ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को हराकर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर विश्वविद्यालय की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। सीएसजेएमयू के खिलाड़ी श्रीनिवास को सर्वश्रेष्ठ आक्रमणकर्ता, एलपीयू के देवा नारायण को सर्वश्रेष्ठ रक्षक और गोविंद यादव को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षा विभाग के आयोजन समिति और कोच अश्वनी मिश्रा और टीम मैनेजर अभिषेक मिश्रा का योगदान रहा। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। समापन समारोह में प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अंशु यादव, वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ. वंदना, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव और खेल सचिव डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें