कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में दो वर्षीय मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) और तीन वर्षीय स्नातक प्रोग्राम बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) में दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
इसके अलावा बीकॉम ऑनर्स और मास्टर इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (एमएचए) और एमकॉम में भी दाखिले लिए जा सकते हैं। मास्टर इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन सीएसजेएमयू की ओर से रीजेंसी हॉस्पिटल के सहयोग से संचालित किया जाने वाला एकमात्र विशेषीकृत पाठ्यक्रम है, जो विशेष रूप से हेल्थकेयर मैनेजमेंट के क्षेत्र के लिए डिजाइन किया गया है।
यह पाठ्यक्रम छात्रों को अस्पताल प्रबंधन, नीतिगत योजना और प्रशासनिक दक्षता में प्रशिक्षित करता है, ताकि वह स्वास्थ्य सेवाओं की जटिल आवश्यकताओं को समझ सकें और उन्हें प्रभावी ढंग से संचालित करने में सक्षम बन सकें।
कोर्स सीटें फीस समयावधि
बीकॉम (आनर्स) 240 60,200 रुपये तीन वर्ष
एमबीए 240 90,200 रुपये दो वर्ष
एमकॉम 30 21,200 रुपये दो वर्ष
एमएचए 60 1,21,200 रुपये दो वर्ष