फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बॉक्सिंग में सीएसजेएमयू, रतनलाल शर्मा स्टेडियम जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में सोमवार को हुई सीनियर महिला व पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सीएसजेएमयू की टीम ने कानपुर देहात को हराया। यूथ वर्ग में स्व. रतनलाल शर्मा स्टेडियम ने एकलव्य बॉक्सिंग एकेडमी को शिकस्त दी। वहीं, महिला वर्ग में स्व. राजेश दीक्षित बॉक्सिंग एकेडमी ने पहला और एकलव्य बॉक्सिंग एकेडमी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन



सीनियर वर्ग के स्वर्ण पदक विजेताओं में कानपुर देहात से मोहित व मयंक, सीएसजेएमयू से तेजस अवस्थी, आकाश पांडे, सानू मिश्रा, आर्यन पांडेय, दिग्विजय सिंह, एकलव्य बॉक्सिंग एकेडमी से कृष्ण शामिल रहे। यूथ वर्ग में कानपुर देहात से निहाल, सीएसजेएमयू से शुभम कुमार, स्व. रतनलाल शर्मा स्टेडियम से मानस मिश्रा, दिवाकर क्लब से देव सिंह, एकलव्य बॉक्सिंग एकेडमी से निर्भय गुप्ता और तेजस सोनकर ने स्वर्ण पदक जीते।

इसके अलावा महिला वर्ग में स्व. रतनलाल शर्मा स्टेडियम की यशिका राज, मन्नत कुशवाहा, स्व. राजेश दीक्षित बॉक्सिंग एकेडमी से जेहरा नूर, जाह्नवी, अंजलि और दिवाकर एकेडमी से अपूर्वा पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें