फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षिका ने सीएसए के दो शिक्षकों पर लगाया शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप, कहा जबरन बनाया दबाव

Fri, 09 Aug 2019 01:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसए कानपुर
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में डीन, रजिस्ट्रार, निदेशक पद की भर्ती प्रक्रिया शुरू होते ही उम्मीदवारों पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों पर गेस्ट फैकल्टी के तौर पर काम करने वाली एक महिला शिक्षिका ने शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला ने एसएससी से शिकायत की है। एसएसपी ने जांच सीओ स्वरूपनगर को सौंपी है। सीओ ने गुरुवार को विश्वविद्यालय पहुंचकर जांच की। कुलपति व प्रोफेसर नहीं मिले। इस कारण उनके बयान दर्ज नहीं हो सके। पुलिस दोनों के बयान दर्ज करने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी।

गेस्ट फैकल्टी पद से हटाई गई महिला ने की शिकायत, एसएसपी ने सीओ को दी जांच

सीएसए कानपुर
2017 से शुरू हुआ था मामला 
महिला का आरोप है कि वह 2010 से विवि में गेस्ट फैकल्टी के तौर पर काम कर रही थी। आरोप है कि 2017 में तत्कालीन विभागाध्यक्ष ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। सैलरी से आधी रकम काटने की बात कही और धमकी दी कि 2018 में गेस्ट फैकल्टी के लिए उसका सेवा विस्तार नहीं किया जाएगा।

शिक्षक पर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी दी। इसके बाद उसने कुलपति व समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की पर सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उसने पहले राज्यपाल व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की और कृषि मंत्री से फोन पर शिकायत की।

 
विज्ञापन

डीन, निदेशक सहित अन्य प्रशासनिक पदों के उम्मीदवारों पर भी लगने लगे आरोप 

सीएसए कानपुर
उधर, एक विभाग का विभागाध्यक्ष व डीन के लिए उम्मीदवार रहे दो शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर भी सवाल खड़ा किया गया। सीओ स्वरूपनगर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पूछताछ के लिए सीएसए जाकर प्रोफेसर व कुलपति से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं मिले हैं। जांच जारी है।

कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन ने राज्यपाल और शासन से पहले भी महिला का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ था। दोनों ही बार जांच हो चुकी है। जांच में आरोप गलत पाए गए हैं। नियुक्तियों की जांच शासन ने खुद करवाई और दोनों की नियुक्तियों को सही ठहराया। वहीं एसएसपी अनंत देव ने कहा सीएसए के प्रोफेसर पर संगीन आरोप लगे हैं। मामले की जांच सीओ स्वरूपनगर को दी गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें