फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसए: तीन छात्रों का अडानी ग्रुप में सात लाख के पैकेज पर चयन, कुलपति ने दी बधाई

Sat, 10 May 2025 10:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसए कैंपस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि (सीएसए) के तीन छात्रों का अडानी ग्रुप में सात लाख रुपये सालाना के पैकेज पर चयन हुआ है। सीएसए के सेवायोजन निदेशक डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि अडानी समूह की कंपनी ने 55 छात्रों का ऑनलाइन टेस्ट लिया। इसमें से 17 छात्रों को पहले चरण में समूह चर्चा के लिए चिह्नित किया गया। उसके बाद 11 छात्रों को साक्षात्कार के लिए चुना गया। इसमें से तीन छात्र श्याम प्रकाश, देव द्विवेदी एवं शिवम कुमार को ग्रेजुएट एग्री ट्रेनिंग के पद पर सात लाख का पैकेज ऑफर किया गया। इसे छात्रों ने स्वीकार कर लिया। चयनित छात्रों को कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार सिंह ने बधाई दी। मौके पर कंपनी के जनरल मैनेजर देवेंद्र सिंह, जोनल एचआर एडमिन अजय गुप्ता, टैलेंट एक्विजिशन एंड क्लस्टर एचआर लीड विवेक चतुर्वेदी एवं किशन जायसवाल मौजूद रहे। डॉ. विजय कुमार यादव के मुताबिक अभी मई भर में कई कंपनियां नौकरी के ऑफर लेकर आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें