फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसए छात्रों को रेलवे किराए में मिलेगी 50 फीसदी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के छात्रों के लिए राहत की खबर है। करीब 19 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद छात्र-छात्राओं को रेलवे किराये में फिर से 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को विशेष कूपन कराएगा, जिससे टिकट पर छूट हासिल होगी।
विज्ञापन


अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह सुविधा पहले भी छात्रों को मिलती थी, लेकिन करीब 19 वर्ष पूर्व विभिन्न कारणों से इसे बंद कर दिया गया था। अब नए सिरे से इसे फिर से लागू किया गया है। छात्र-छात्राएं घर आने-जाने के लिए ट्रेन टिकट में आधा किराया ही चुकाएंगे। शैक्षिक भ्रमण, शोध कार्य या विश्वविद्यालय से जुड़े अन्य कार्यक्रमों में यात्रा के दौरान भी यह छूट लागू रहेगी।

विश्वविद्यालय में विभिन्न राज्यों से तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। निर्णय से लंबी दूरी तय करने वाले छात्रों को राहत मिलेगी। इनमें बिहार, राजस्थान, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उड़ीसा, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, तमिलनाडु और मेघालय, पश्चिम बंगाल और असम, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश आदि के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें