कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित एक निजी स्कूल के वार्षिकोत्सव के दौरान तेज साउंड बजाने से नाराज विवि के छात्रों में हंगामा किया। छात्रों ने बताया कि तेज आवाज में कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां चल रही थीं, जिससे उनकी पढ़ाई में बाधा आ रही थी। वर्तमान में विश्वविद्यालय में परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए तेज आवाज से परेशानी हो रही थी। हालांकि कुछ देर तक हंगामा करने के बाद छात्र खुद ही वापस चले गए। (ब्यूरो)